90's kids favorite tv Serial shaktimaan/बचपन की यादे/मेरा पसंदीदा TV सीरीयल शक्तिमान
मेरे साथ जो भी इस पोस्ट को पढ़ रहे है उन्हे इसे पढ़ने के बाद जरूर अपने बचपन की याद आ जाएगी। कैसे हम सब पूरे सप्ताह शक्तिमान टीवी सीरीयल का बेसबरी से इंतेजार किया करते थे। यह टीवी सीरीयल बच्चो का सबसे पसंदीदा होता था, क्योंकि शक्तिमान भारत का पहला सुपर हीरो जो था जिसने बच्चो के साथ-साथ बड़े बुजुर्गो पर भी अपना काफी प्रभाव डाला था। सभी उम्र के लोग काफी इस सीरीयल को पंसंद करते थे।
शक्तिमान टीवी सीरीयल की शुरूआत
मैं आपको बता दूं की, 90 के दशक में लगभग सभी देशो ने अपन-अपने सुपर हीरो को टीवी पर लॉंच कर दिया था! लेकिन अभी तक हमारे पास कोई भी सुपर हीरो नही था। अब समय आ चुका था, अपने सुपर हीरो को लॉंच करने का। शक्तिमान का पहला एपिसोड 13 सितंबर 1997 को दुरदर्शन पर प्रसारित किया गया। धीरे-धीरे शक्तिमान लोगो के बीच प्रचलित होने लगा। शुरूआत में यह शनिवार को सुबह 9 बजे और मंगलवार को रात को रिपीट टेल्कास्ट प्रसारित किया जाता था। शनिवार का दिन होने के कारण बच्चे इस शो का मजा नही ले पाते थे। इसका प्रचलन ब्च्चो में ऐसा था कि ब्च्चे शक्तिमान देखने के चक्कर में शनिवार को स्कूल भी नही जाते थे, इन सब बातो को ध्यान में रखते हुए बाद में शक्तिमान के प्रसारण का समय और दिन बदलकर रविवार को दोपहर में 12 बदे कर दिया गया। इससे फायदा यह हुआ कि अब बच्चे भी इसका आनंद ले सकते थे।
शक्तिमान को देखने के लिए बच्चो के साथ घर के अन्य सदस्य भी पूरा सप्ताह इंतेजार किया करते थे। क्योंकि इस टीवी सीरीयल ने बहुत ही कम समय में ही लोगो के बीच अपनी एक खास जगह बना ली थी। जब शक्तिमान शुरू होता तब गलिया सुनसान हो जाया करती थी उस समय लोग एक दूसरे के यहां जाकर इस सीरीयल को देखते थे।
शक्तिमान सीरीयल के अंत में बच्चो के लिए अलग से 10 मिनट की ज्ञानवर्धक संदेश खुद शक्तिमान दिया करता था, जिसे 'छोटी-छोटी मगर मोटी बाते' कही जाती थी। इसमें बच्चो को अच्छी आदतो के बारे में शक्तिमान समझाता था।
लोगो के बीच यह सीरीयल काफी फेमस हुआ। उस समय शक्तिमान के मैगेजिन और कॉमिक्स भी काफी प्रचलन में था।
शक्तिमान टीवी सीरीयल के मुख्य विषय
इस टीवी सीरीयल में यह दिखाया गया कि, अच्छाई हमेशा बुराई पर जीत हासिल करती है। बुराई का प्रतीक तमराज किलविश जो समाज में बुराई फैलाना चाहता था, इसलिए उसने 'अंधेरा कायम रहे' का नारा दिया और अंधेरे के नुमाईदो को दुनिया में बुराई फैलाने के लिए समाज में छोड़ रखा था! तथा समय-समय पर बुरी शक्तियो जैसे- कपाला, किटानुमैन, जोंक-जोंका, प्लास्टिकमैन, सैतानी बिल्ली इसके अलावा और बहुत सी शैतानी ताकते थी जिसे तमराज किलविश हमेशा शक्तिमान को मिटाने के लिए भेजा करता था! लेकिन हर बार शक्तिमान इन सबको खत्म कर देता था
वही डॉ. जैकॉल समय-समय पर अपने शैतानी आविष्कार करके दुनिया में तबाही मचाने की कोशीश किया करता था।
शक्तिमान की एक खास बात यह थी की जितने भी सुपर हीरो हुए है उन्हे किसी ने शक्ति पद्रान की है तो किसी के पास जादुई अंगूठी है तो कोई पत्थर छूकर पावर लेता है। इन सबके विपरीत शक्तिमान को उसकी शक्तिया पंच तत्व और गहन साधना करने से प्राप्त हुई है, जो कि दिलचस्प बात है।
शक्तिमान टीवी सीरीयल के मुख्य किरदार
• मुकेश खन्ना - पंडित गंगाधर, शक्तिमान
मुकेश खन्ना ने शक्तिमान का मुख्य किरदार निभाया था, जो लोगो को काफी पसंद भी आया, और आए भी क्यों ना आखिरकार शक्तिमान भारत का पहला सुपर हीरो जो था। इसमे मुकेश खन्ना ने एक साथ दो किरदार निभए थे, पहला पंडित गंगाधर का! जो समाज में लोगो के बीच एक आम इंसानो की तरह रहा करता था, और पत्रकार के रूप एक ऑफिस में गीता विश्वाश के साथ शक्तिमान की खबरे लाया करता था।
दूसरे किरदार मे शक्तिमान लोगो की मदद के लिए आता था और उनको मुसीबत से दूर करता था।
• वैष्नवी महंत - गीता विश्वाश
शक्तिमान के शुरूआती कुछ एपिसोड में गीता विश्वाश का किरदार किट्टू गिरवानी ने निभाया था। बाद में गीता विश्वाश का किरदार के लिए वैष्नवी महंत को चुना गया। इन्होने गीता विश्वाश का किरदार बखुबी निभाया और यह गीता विश्वाश के रूप में प्रसिद्ध हो गई।
• सुरेंद्र पाल - तमराज किलविश
तमराज किलविश, जो समाज में पाप को फैलाने की हर नाकाम कोशिश किया करता था। इसलिए रह-रह कर अपने नुमाईदो को दुनिया में बुराई फैलाने के लिए भेजा करता था। तमराज किलविश का एक डायलॉग जो लोगो के बीच काफी फेमस हुआ और आज भी फेमस है 'अंधेरा कायम रहे'।
• ललित परिमो - डॉ. जैकॉल
डॉ़ जैकॉल अंधेरे का ही एक शैतान वैज्ञानिक था, जिसे तमराज किलविश ने अपना गुलाम बना रखा था। यह हर समय अपना शैतानी प्रयोग करके जोंक-जोका, प्लास्टिकमैन, किटानुमैन आदि को बनाया करका था और दुनिया में बुराई फैलाने के लिए उसे संसार में भेजा करता था। इसका एक प्रसिद्ध डॉयलॉग आज भी लोगो के जुबा पर है, 'पावर'।
• टॉम अलटर - सूर्यांशीयो का गुरू
सूर्यांशीयो के गुरू के रूप में टॉम अलटर ने यह किरदार बखुबी निभाया था। इन्होने ही शक्तिमान को दिव्य शक्तिया प्राप्त करने में सहायता की थी।
• रमण खत्री - साहेब उर्फ कुमार रंजन
साहेब उर्फ कुमार रंजन की एंट्री शक्तिमान में बहुत बाद में हुई थी। यह भी अंधेरे का एक नुमाइदा था, जिसे तमराज किलविश ने दुनिया में पाप फैलाने के लिए रखा था। साहेब और गीता विश्वाश में काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी, लेकिन गीता विश्वाश को साहेब की असलियत का पता नही था।
शक्तिमान सीरीयल का अंत
यह सीरीयल लगभग 8 वर्षो तक चला था और शायद ही कोई सीरीयल इतना लंबे समय काल तक अपने दर्शको का मनोरंजित कर पाया होगा, जैसा कि शक्तिमान ने किया था। इसके कुछ 336 एपिसोड प्रसारित किए गए थे। शक्तिमान का अंतिम एपिसोड 27 मार्च 2005 को प्रसारित किया गया था। इस सीरीयल के बंद होने के बारे में कहना है कि, कई बच्चे शक्तिमान में दिखाए गए एक्टिंग को रियल लाइफ में कर रहें थे! जैसे शक्तिमान की तरह गोल-गोल घूमना, छत पर चढ़कर शक्तिमान को अपनी मदद के लिए पुकारना। सुनने में ऐसा भी आया था कई बच्चे रियल लाइफ में शक्तिमान को अपनी मदद के लिए बुलाकर छत से कूद जाया करते थे, जिससे कितने ब्च्चो की जान चली गई।
दूसरी ओर दूरदर्शन शक्तिमान के एक एपिसोड को प्रसारित करने का 4 लाख रूपया चार्ज करती था जो बाद में शक्तिमान की लोकप्रियता को देखते हुए इसे बढ़ाकर 10 लाख रूपया कर दिया गया था। बात जो भी हो शक्तिमान के बंद होने की असली बजह तो इसे निर्माता ही बता सकते है।
शक्तिमान के निर्मात
- Bheesam Internatinal
- Directer - Dinkar Jani
- Producer - Mukesh Khanaa
- Writer - Galib Hasan Bhopali, Brijmohan Pandey
दोस्तो अब सुनने में यह बात आ रही है कि मुकेश खन्ना बहुत जल्द शक्तिमान के उपर फिल्म बनाने जा रहे है, लेकिन यह फिल्म कब तक रिलीज होगी इसके बारे में कहना मुश्किल है।
No comments:
Post a Comment